हरी ॐ , 

साल 2018 में कुल तीन सूर्य ग्रहण घटित होंगे। ये तीनों आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे। भारत में ये तीनों ग्रहण दिखाई नहीं देंगे इसलिए यहां इनका कोई धार्मिक महत्व और सूतक मान्य नहीं होगा। ये तीनों सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका के क्षेत्रों में दिखाई देंगे।

वर्ष 2018 में घटित होने वाले तीनों सूर्य ग्रहण का विवरण इस प्रकार है-

2018 में पहला सूर्य ग्रहण

दिनाँक समय ग्रहण का प्रकार दृश्यता
16 फरवरी 2018 रात्रि 00:25:51 से सुबह 04:17:08 बजे तक

आंशिक साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका

नोट: यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा।

16 फरवरी 2018 रात्रि 00:25:51 से सुबह 04:17:08 बजे तक आंशिक साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका

16 फरवरी 2018 को होने वाले सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर होने वाला प्रभाव

मेष: मौद्रिक लाभ की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों और प्रियजनों का साथ पाकर खुशी मिलेगी। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।

वृषभ: प्रसन्नता और संतुष्टि का अभाव रह सकता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। मॉं का स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है।

मिथुन: बच्चों के साथ मतभेद हो सकते हैं व उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता की कमी और अड़चन आएगी। प्रेम संबंधों में ग़लतफ़हमी होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ और वृद्धि की संभावना कम है।

कर्क: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन थोड़ा कष्टकारी रहेगा। अचानक धन हानि और मानहानि हो सकती है।

सिंह: जीवन साथी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी छोटे-मोटे विवाद की संभावना है। व्यवसायिक साझेदार के साथ गलतफहमी हो सकती है।

कन्या: शत्रु और विरोधियों का नाश होगा। सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सफलता प्राप्त होने से खुशी मिलेगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

तुला: तनाव बढ़ने से परेशानी होगी। लंबी दूरी की यात्राएं कष्टकारी हो सकती है। नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक: सभी क्षेत्रों में लाभ और वृद्धि की संभावना है। धन आगमन के नए साधन मिलेंगे। करियर और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

धनु:बल और दृंढ इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। अपने शौक को पेशा बनाने की कोशिश करें। क्योंकि शौक या प्रयासों के फलस्वरूप आपको सफलता मिल सकती है। भाई-बहन आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है, जो बेहद सुखद रहेगी।

मकर:परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने से परेशानी होगी। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी कष्ट दे सकती है।

कुंभ: मानसिक तनाव हावी रह सकता है। शारीरिक कष्ट या दुर्घटना की संभावना है इसलिए वाहन आदि सावधानी से चलाएं। शरीर में दर्द की शिकायत भी रह सकती है।

मीन: आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार के लोगों में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। संभलकर बोलें और गलत शब्दों के इस्तेमाल से बचने की कोशिश करें।

2018 में दूसरा सूर्य ग्रहण

दिनाँक समय ग्रहण का प्रकार दृश्यता
13 जुलाई 2018 प्रातः 07:18:23 बजे से 09:43:44 बजे तक आंशिक दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक, हिन्द महासागर

नोट: यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। 13 जुलाई 2018 को होने वाले सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर होने वाला प्रभाव

मेष: आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों और प्रियजनों से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है।

वृषभ: परिजनों से दूर जाकर रहना पड़ सकता है। समस्याएं बढ़ने से मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। आय की तुलना में खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशानी हो सकती है।

मिथुन: मानसिक तनाव हावी रहेगा। वाहन कम रफ्तार और सावधानी से चलाएं। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि शरीर में दर्द या अकड़न से परेशानी हो सकती है।

कर्क: आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी लेकिन सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। परिजनों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए सोच-समझकर ही बोलें। क्योंकि कठोर शब्द बोलने से विवाद बढ़ सकता है।

सिंह:इच्छाशक्ति और साहस में वृद्धि होगी। आपकी रुचियां आपको सफलता दिलाएगी, इसलिए आप इन रुचियों को अपनी आजीविका का जरिया बना सकते हैं। जरुरत के वक्त आपके भाई-बहन आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा के भी योग हैं।

कन्या: जीवन में खुशियों और असंतुष्टि का भाव रह सकता है। परिवारिक समस्याएं बढ़ने से परेशानी होगी और मॉं की सेहत भी कमजोर रह सकती है।

तुला: बच्चों के साथ असहमति का भाव रह सकता है और उनकी सेहत में गिरावट होने से आपकी चिंताएं बढ़ सकती है। एकाग्रता में कमी आएगी और इसका असर आपकी पढ़ाई-लिखाई पर पड़ सकता है। कुछ गलतफहमी होने से आपकी लव लाइफ में मतभेद उभर सकते हैं। लाभ और वृद्धि की रफ्तार भी धीमी रहेगी।

वृश्चिक: आप उन्नति करेंगे और अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सफलता मिलने से मन में खुशी और संतुष्टि का भाव रहेगा।

धनु:आपके जीवनसाथी को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना भी है। बिजनेस में अपने पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है।

मकर: चेहरे या त्वचा से जुड़े विकारों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। धन हानि और मान-प्रतिष्ठा में कमी होने से निराशा रह सकती है।

कुंभ: तनाव बढ़ने से परेशानियां बढ़ सकती है। लंबी दूरी की यात्राएं आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकती है। प्रसिद्धि पाने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी मुद्दे पर पिता के साथ विचारों में टकराव हो सकता है।

मीन: सभी क्षेत्रों में लाभ और वृद्धि होगी। नए साधनों से भी आय के योग बनेंगे। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। मन में खुशी का भाव रहने से अच्छा महसूस होगा।

2018 में तीसरा सूर्य ग्रहण

दिनाँक समय ग्रहण का प्रकार दृश्यता
11 अगस्त 2018 दोपहर 13:32:08 से शाम 17:00:40 तक आंशिक नॉर्थ/ईस्ट यूरोप, नॉर्थ/वेस्ट एशिया, नॉर्थ उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक, आर्कटिक

नोट: यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। 11 अगस्त 2018 को होने वाले सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर होने वाला प्रभाव

मेष: नौकरी और व्यवसाय समेत सभी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आय के नए साधन मिलेंगे। करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। मन में खुशियों का संचार होगा।

वृषभ: धन लाभ होने के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रियजन और मित्रों का साथ पाकर बहुत खुशी होगी। हर कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन: कामकाज या किसी अन्य कारण से परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। समस्याएं बढ़ने से आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आय कम होने और खर्च अधिक होने से परेशानियां उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य संबंधी विकारों से परेशानी हो सकती है।

कर्क: तनाव बढ़ने से आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित होगी। तेज रफ्तार से वाहन बिल्कुल ना चलाएं और सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना करें।

सिंह:परिवार में किसी मुद्दे को लेकर सदस्यों से विवाद हो सकता है, इसलिए संयम के साथ काम लें और वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति पहले की तरह सामान्य रहने वाली है।

कन्या: हर परिस्थिति में भाई-बहनों से मदद मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। आपके साहस और आत्मबल में वृद्धि होगी। आपकी रुचियां व्यवसाय में आपको सफलता दिलाएगी।

तुला: जीवन में कुछ समय के लिए अशांति और अस्थिरता रह सकती है। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आएंगी और आपकी मॉं की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।

वृश्चिक: एकाग्रता की कमी होने से छात्रों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलतफहमी होने से प्रियतम के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। बच्चों के साथ वैचारिक मतभेद होंगे और उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। आय और वृद्धि दोनों की गति मंद रहेगी।

धनु:नौकरी और व्यापार से जुड़े हर काम में सफलता मिलेगी। मन में खुशी का भाव रहेगा। आप तरक्की करेंगे और अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।

मकर: वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है। गलतफहमी होने से बिजनेस पार्टनर के साथ भी विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी को सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

कुंभ: अचानक धन हानि और मान-प्रतिष्ठा को चोट पहुंचने से निराशा हो सकती है। चेहरे या त्वचा से संबंधित विकार हो सकते हैं। लगातार समस्याएं उत्पन्न होने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: तनाव बढ़ने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। लंबी दूरी की यात्राएं कष्टकारी साबित हो सकती हैं। परिवार में कुछ मुद्दों पर पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। सम्मान और सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

सूतक

इस वर्ष होने ये तीनों सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे इसलिए इन सूर्य ग्रहण का सूतक और धार्मिक प्रभाव भारत में मान्य नहीं होगा। हालांकि जिन देशों में यह ग्रहण दिखाई देगा। वहां इसका धार्मिक प्रभाव और सूतक माना जाएगा। ग्रहण का सूतक वृद्ध, बच्चों और रोगियों पर मान्य नहीं होता है।

ग्रहण में सूतक काल का महत्व

हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को वर्जित माना गया है। दरअसल ग्रहण के दौरान सूतक या सूतक काल एक ऐसा समय होता है, जब कुछ कार्य करने की मनाही होती है। क्योंकि सूतक के इस समय को अशुभ माना जाता है। सामान्यत: सूर्य व चंद्र ग्रहण लगने से कुछ समय पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण के समाप्त होने पर स्नान के बाद सूतक काल समाप्त होता है। हालांकि वृद्ध, बच्चों और रोगियों पर ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होता है।

ग्रहण में वर्जित कार्य

  1. किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें।
  2. सूतक के दौरान मांसाहारी भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है 
  3. देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए।

ग्रहण में करें ये उपाय

  1. ध्यान, भजन, ईश्वर की आराधना और व्यायाम करें।
  2. सूर्य व चंद्र से संबंधित मंत्रों का उच्चारण करें।
  3. ग्रहण समाप्ति के बाद घर की शुद्धिकरण के लिए गंगाजल का छिड़काव करें। दान ज़रूर करें। 
  4. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान के बाद भगवान की मूर्तियों को स्नान कराएं और पूजा करें।
  5. सूतक काल समाप्त होने के बाद ताज़ा भोजन करें।
  6. सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद न करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।

ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने और ग्रहण देखने से बचना चाहिए। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, काटने और छीलने जैसे कार्यों से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के समय चाकू और सुई का उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगों को क्षति पहुंच सकती है।

सूर्य ग्रहण में करें मंत्र जप

“ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् ”

सूर्य ग्रहण से संबंधित कुछ ज़रुरी सवाल और उनके उत्तर

प्रश्न. हमें नग्न आँखों से पूर्ण सूर्य ग्रहण क्यों नहीं देखना चाहिए?

उत्तर. सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य भारी मात्रा में ऊर्जा को उत्सर्जित करता है जिसे हमारी नग्न आँखें सहन नहीं कर सकती हैं। इस दौरान पराबैंगनी किरणें भी निकलती हैं। कई शोधों से इस बात की पुष्टि भी हुई है कि नग्न आँखों से सूर्य ग्रहण देखने से रेटिना ख़राब हो सकती है।

प्रश्न. सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करना क्यों वर्जित है?

उत्तर.स्मृतियों के अनुसार ग्रहण के दौरान पकाया या खाया गया खाना हानिकारक होता है। भारतीय परंपरा के अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले से ही लोग उपवास रखते हैं।

प्रश्न. सूर्य ग्रहण के दौरान आध्यात्मिक होना क्यों ज़रूरी है?

उत्तर.शास्त्रों के मुताबिक़ ग्रहण के दौरान की गई साधना का परिणाम कई गुना अधिक मिलता है।

प्रश्न. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएँ को घर से बाहर क्यों नहीं निकलने दिया जाता है?

उत्तर.पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें गर्भ में पल रहे भ्रूण पर ग़लत प्रभाव डाल सकती हैं। यह भी कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान जो महिलाएँ घर से बाहर झाँकती हैं या निकलती हैं उनके गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है। इसके कारण पैदा होने वाला बच्चा कैंसर का शिकार भी हो सकता है।

हरी ॐ